बिहार सरकार में शिक्षा मंत्री बनाए गए मेवालाल चौधरी पर महागठबंधन लगातार हमलावर बनी हुई है। हालाकि मेवालाल ने भी जवाबी हमला करते हुए तेजस्वी यादव को राउंड टेबल पर आकर जिरह करने की बात कही थी, लेकिन तेजस्वी यादव ने फिर सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए मेवलाल पर ट्वीट कर कहा है कि मैं सफाई ही नहीं बल्कि गांधी जी के सिद्धांतो पर भी विस्तृत विमर्श कर सकता हूं। शिक्षा मंत्री डा. मेवालाल चौधरी ने कहा है कि मुझ पर लगे सारे आरोप निराधार हैं। मैं चार्जशीटेड नहीं हूं। सारा मामला कोर्ट में है। विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव द्वारा उनको लेकर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इल्जाम लगाने वाले जेल के अंदर हैं या जेल के मुहाने पर खड़े हैं। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहे श्री चौधरी ने कहा कि बातें सकारात्मक होनी चाहिए। सामने राउंड टेबुल पर आकर तेजस्वी या कोई भी शिक्षा पर मुझसे जिरह करे। बिहार में कैसे क्लासरूम टीचिंग और बेहतर किया जाय, कैसे शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर करें, इसके लिए क्या-क्या किया जाय, इन बिंदुओं पर सलाह दें। बताया कि वे गुरुवार को शिक्षा मंत्री का पदभार ग्रहण करेंगे। ranjana
आदरणीय @NitishKumar जी,
श्री मेवालाल जी के केस में तेजस्वी को सार्वजनिक रूप से सफाई देनी चाहिए कि नहीं? अगर आप चाहे तो श्री मेवालाल के संबंध में आपके सामने मैं सबूत सहित सफाई ही नहीं बल्कि गाँधी जी के सात सिद्धांतों के साथ विस्तृत विमर्श भी कर सकता हूँ।
आपके जवाब का इंतज़ार है। https://t.co/TDVGoywFSM
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 19, 2020



