अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना जारी है। रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और उनके डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी जो बाइडन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। नए आकड़ो के अनुसार बाइडन ने बड़ी बढ़त बना ली है। उधर ट्रंप ने मतगणना में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। अब हाल ये है की मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकता है। हिंसा की आशंका को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। व्हाइट हाउस समेत प्रमुख वाणिज्य क्षेत्रों और बाजारों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप कैंपेन ने पेन्सिल्वेनिया में मतों की गिनती रुकवाने के लिए भी अदालत का रुख करने की धमकी दी है।



