तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, कहा- हम दोनों चरण का चुनाव जीत चुके हैं, इस बार नीतीश कुमार की विदाई तय हो गई

0

Chirag दूसरे चरण के मतदान के बाद दोनों राजनीतिक गठबंधन अपने-अपने जीत का दावा करते नजर आ रहे हैं। इस बीच महागठबंधन से सीएम पद का चेहरा तेजस्वी यादव ने कहा कि दूसरे चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है कि हम दोनों चरण में जीत चुके हैं। इस बार एनडीए व नीतीश कुमार की विदाई लोगों ने कर दी है। तेजस्वी यादव ने कहा कि तीसरे चरण के चुनाव में भी लोग बढ़-चढ़कर महागठबंधन के पक्ष में वोट करेंगे।तेजस्वी यादव से जब प्रधानमंत्री मोदी के श्रीराम वाले बयान पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह बिहार चुनाव का मुद्दा नहीं है बिहार चुनाव का मुद्दा है बेरोजगारी, रोजगार, दवाई, पढ़ाई और सिंचाई, हमें इन मुद्दों पर बात करना चाहिए तेजस्वी यादव से जब जनता दल यू की ओर से उनके और उनके बड़े भाई के हलफनामे को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने की बात पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसमें हमें कुछ नहीं कहना है यह बिहार चुनाव का मुद्दा ही नहीं है। हम सिर्फ मुद्दे पर ही बात करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि तीसरे चरण के मतदान में जो सीमांचल का एरिया है, वहां के लोग जो पलायन कर जाते हैं, उनके पलायन को रोकना अहम होगा। वहीं तेजस्वी ने कहा कि 2 महीनें तक जो प्रवासी मजदूर बाहर से आए उनके साथ बिहार हो या केंद्र की सरकार ने जो व्यवहार किया वो काफी दुखदायी था। वहीं बाढ़ भी बिहार का अहम मुद्दा है। इस बार जब बाढ़ आई तो किसी सरकार ने पीड़ितों की मदद नहीं की। ranjana