चुनावी हलचल के बीच बिहार में राहत की खबर आई है। बिहार में अगले 15 दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है तो न्यूनतम तापमान में 5 से 6 डिग्री तक गिरावट आ सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि बिहार से मानसून पूरी तरह से विदा हो चुका है। अगले कुछ दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना हो सकती है। मौसम वैज्ञानिक आनंद शंकर ने बताया कि मानसून पूरी तरह से बिहार से बिदा हो चुका है। मानसून चले जाने के कारण आने वाले दिनों में बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अगले 20 दिनोें तक पूरे बिहार में ड्राई मौसम है।न्यूनतम तापमान अभी 17 से लेगर 20 डिग्री तक रहने की संभावना है। 20 दिन के बाद से 12 डिग्री तापमान पहुंचने की संभावना है। वहीं धूप अभी पूरी तरह से मिलने की संभावना है, इसलिए अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री रहने की संभवना है।ranjana



