समस्तीपुर के विभूतिपुर में तेजस्वी ने प्रत्याशी का नाम गलत लिया तो सभा की भीड़ ने सही नाम याद दिलाया

0

Tejaswiबिहार विधानसभा चुनाव में अब दूसरे चरण के लिए जंग शुरू हो गई है। तीन नवंबर को कुल 94 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारकों ने अपना प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान कई बार नेता अपने प्रत्याशियों के  नाम भी गलत बोल दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर के विभूतिपुर में देखने को मिला, जब राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव अपने ही उम्मीदवार का गलत नाम ले बैठें, जिसके बाद भीड़ ने उन्हें सही नाम बताया।दरअसल, समस्तीपुर के विभूतिपुर में जब तेजस्वी यादव गठबंधन के उम्मीदवार अजय कुमार के लिए वोट मांगने पहुंचे। तब तेजस्वी यादव ने मंच से बार-बार कहा कि आप अपना एक-एक वोट अमित कुमार के लिए दें।तेजस्वी यादव के इतना कहते ही भीड़ में से आवाज आई और सही नाम अजय कुमार है। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने भी भूलसुधार किया और अजय कुमार के लिए वोट मांगा। बता दें कि विभूतिपुर से महागठबंधन के लिए उम्मीदवार अजय कुमार मैदान में हैं। ranjana