आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंपैक्ट काॅलेज में सोमवार को इंडक्शन प्रोग्राम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इंडक्शन प्रोग्राम आॅनलाइन और आॅफलाइन दोनों तरीकों से आयोजित किया गया था। कोरोना काल में, सरकार के नियमों का ध्यान रखते हुए प्रोग्राम की शुरुआत इंपैक्ट काॅलेज के निदेशक मनीष कुमार के मार्ग दर्शन में भाषण से हुआ।काॅलेज के चेयरमैन बीडी सिंह ने अपने संदेश के माध्यम से नए छात्रों को आशीर्वाद दिए और उनके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने काॅलेज की पढ़ाई और प्लेसमेंट के क्षेत्र में निरंतर सफलता के लिए निदेशक, शिक्षकों और कर्मचारियों को धन्यवाद भी दिए। ranjana pandey



