फैक्ट्री में धमाके से दहला अलीगढ़, मलबे में दबने से 3 की मौत

0

UPउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मंगलवार को एक तेज धमाका हुआ जिससे पूरा शहर दहल उठा। शहर के एक मकान में प्लास्टिक के खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया। जिसकी वजह से वो मकान एक झटके में मलवे में तब्दील हो गया। उसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

यह धमाका देहली गेट थाना क्षेत्र के खटीकान मोहल्ले में हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज धमाके की आवाज को सुनकर सब लोग मौके पर पहुंचे। मौके पर 5 घर टूट चुके हैं। मलबे को हटाया जा रहा है। फ़िलहाल यह पता नहीं चल पाया है की कुल कितने लोग अंदर दबे हैं।