वैसे तो हर चुनाव में कई नए चेहरे मैदान में हाेते हैं। इस बार बिहार के महासमर में भी एक ऐसा ही चेहरा चर्चा में है। जी हां, हम बात कर रहे हैँ पुष्पम प्रिया चौधरी की। खुद को बिहार का सीएम उम्मीदवार बताने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगी। यह जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी है। पुष्पम प्रिया का ताल्लुकात जदयू एमएलसी रह चुके विनोद चौधरी की बेटी हैं। पुष्पम की 12 वीं तक की पढ़ाई दरभंगा में हुई जिसके बाद वे विदेश पढ़ने चली गईं। लंदन से पढ़कर से लौटीं तो सीधे बिहार चुनाव में उतर गई। बिहार के सियासी रण में उतरीं पुष्पम प्रिया ने प्लूरल्स (PLURALS) नाम की एक पार्टी बनाई है। पुष्पम प्रिया चुनाव के लिए जमकर मेहनत कर रही हैं। खुद अपनी टीम के साथ गांव-गांव जाकर लोगों से मिलती हैं। वह बिहार में बदलाव की गति को उड़ान देने के वादा कर रही हैं। उनका कहना है कि वह राज्य के विकास के लिए सकारात्मक राजनीति करेंगी। वो बिहार की मुख्यमंत्री बनने पर अगले 10 वर्षों में बिहार को देश का सबसे विकसित राज्य बनाने के दावा कर रही हैं। बतौर पुष्पम, 2030 तक बिहार को यूरोपीय देशों के बराबर बना दिया जाएगा। ranjana pandey
प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के 94 क्षेत्रों के लिए 26 उम्मीदवारों (स्त्री 13, पुरुष 13) की सूची जारी की जा रही है। शेष कल तक। प्लुरल्स के सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएँ। #सबकाशासन pic.twitter.com/bwT91dr6cc
— Pushpam Priya Choudhary (@pushpampc13) October 10, 2020



