10 अक्टूबर से बदल जाएगा रेल आरक्षण का नियम, जानिए अब कितनी देर पहले करवा पाएंगे रिजर्वेशन

0

Trainरेल में रिजर्वेशन को लेकर रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है. रेलवे 10 अक्टूबर से टिकट आरक्षण में बड़ा बदलाव करने जा रही है. इस बदलाव के तहत अब ट्रेन के स्टेशन से छूटने के आधा घंटा पहले रिजर्वेशन मिल सकता है.जबकि फिलहाल ट्रेन छुटने के 4 घंटे पहले आरक्षण फाइनल हो जाता है. रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे यह बदलवा करने जा रहा है. दरअसल अब तक यह होता था कि चार घंटे पहले चार्ट जारी होने और ट्रेन खुलने के बीच अगर कोई यात्री टिकट रद्द कराता है तो वह रिकोर्ड में नहीं आता पाता था. लिहाजा खाली सीट को लेकर टीटीई की मनमानी चलती थी. लेकिन अब इस नए नियम के लागू होने के बाद से इस मनमानी पर रोक लगेगी.रेलवे की इस नए नियम  से यह सुविधा होगी कि वेटिंग टिकट ले चुके यात्रियों को आखिरी वक्त तक अवसर मिलेगा. साथ ही ट्रेन में टीटीई की मनमानी खत्म होगी. रेल यात्रियों  की सुविधा को लेकर रेलवे अभी कई तरह के बदलाव के मूड में है.ranjana pandey