IPL मैच में चेन्नई को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। धोनी की टीम के लिए चार मैचों में यह तीसरी हार है। शुक्रवार को खेले गए इस टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीएसके की टीम को 7 रनों के अंतर से पटखनी दे दी है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो न सका और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, जिसके वजह से 165 रनों का पीछा करते हुए चेन्नई की टीम सफल नहीं हो सकी। 165 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 157 रन बनाए। एस कुरेन (15 रन) और धोनी (47 रन) नाबाद रहे।इस आईपीएल सीजन में चेन्नई टीम की तरफ से पिछले 3 मैचों में अच्छे रन बनाते आ रहे फाफ डुप्लेसिस इस मुकाबले में भी शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन पारी के छठे ओवर में डुप्लेसिस को 22 रन के स्कोर पर केधार जाधव ने रन आउट करा दिया। जोकि सीएसके की हार का मुख्य कारण रहापहला विकेट गिरने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों का आउट होने का सिलसिल चलता रहा। जिसके आधार मैन इन फॉर्म अंबाती रायडू और केधार जाधव के विकेटों सहित टीम ने अपनी पारी के 7 ओवर तक 4 विकेट गवां दिए थे, जिसके वजह से चेन्नई मैच से बाहर होती चली गई। ranjana pandey



