बिहार में जेडीयू नेता के रिश्तेदार के घर भीषण डकैती, 60 हजार नकद और 10 लाख से अधिक के जेवरात ले गए बदमाश

0

JDUबिहार के बेगूसराय जिले में बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार की रात हथियार के बल पर जदयू नेता के चाचा के घर डकैती की भीषण घटना को अंजाम दिया। हथियार बंद बदमाश 60 हजार रुपए नगद सहित 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात डकैती कर चलते बने।
जदयू के राज्य परिषद सदस्य गुंजन कुमार के रिश्ते में चाचा बृजदेव सिंह के घर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। इस घटना में बदमाशों ने घर मे मौजूद दो महिलाओं को पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने में जुट गई। जिले में डकैती की इस घटना से सनसनी फैल गई है। बताया गया कि जिस समय डकैती की घटना हुई उस समय घर में सिर्फ दो महिलाएं ही थी। इस मामले में बृजदेव सिह की पत्नी सुधा देवी ने बताया की देर रात करीब तीन की संख्या में आए बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। वह अपनी बहू के साथ कमरे में सो रही थी। इस दौरान एक बदमाश आया और दरवाजा खुलवा कर उन दोनों पर पिस्तौल की बट से हमला कर घायल कर डकैती की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताता की बदमाशों ने इस दौरान 10 लाख रुपए मूल्य से अधिक की जेवरात और 60 हजार रुपए नगद ले लिया। बताया की सभी बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़ घर में प्रवेश किया था।जदयू नेता गुंजन कुमार ने बताया की उनके चाचा के घर डकैती की घटना हुई है। डकैती के दौरान बदमाशों ने उनकी चाची सुधा देवी व रूपम देवी को पिस्तौल की बट से जख्मी भी कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस में इसकी लिखित शिकायत की गई है।
इधर, थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि डकैती नहीं चोरी की घटना हुई है। एसपी अवकाश कुमाए ने बताया कि घटना के बारे में पूरी जानकारी ली जा रही है।
Ranjana pandey