इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का 11वां मैच अबु धाबी के शेख जायद स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने गेंदबाजों के जबर्दस्त प्रदर्शन के दम पर मैच 15 रनों से जीत लिया। इस सीजन में लगातार दो हार के बाद यह सनराइजर्स हैदराबाद की पहली जीत है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दो जीत के बाद पहली हार है।राशिद खान सनराइजर्स हैदराबाद की जीत के हीरो रहे और उन्होंने 4 ओवर में महज 14 रन देकर शिखर धवन, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को आउट किया। दिल्ली के लिए पंत ने 28 रनों की पारी खेली और वो बेस्ट स्कोरर रहे। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए जॉनी बेयरेस्टो ने 53, डेविड वॉर्नर ने 45 और केन विलियमसन ने 41 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद : डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), केन विलियम्सन, मनीष पांडे, अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, प्रियम गर्ग, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, टी. नटराजन। ranjana pandey



