उत्तरप्रदेश में आसिफ नाम के शख्स ने अपनी पत्नी नेहा की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में महिला के शौहर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित आसिफ ने अपना जुर्म कुबूल किया और अपनी साडी कहानी बता दी। आसिफ दिल्ली में नौकरी करता था और उसने डेढ़ साल पहले नेहा से लव मैरिज की थी। शादी के कुछ दिनों बाद से दोनों में पारिवारिक कलह शुरू हो गया। नेहा के रवैए से परेशान हो कर आसिफ ने उसकी हत्या करने के लिए प्लानिंग करनी सुरु कर दी। इसके लिए बाकायदा उसने प्लानिंग भी की।
प्लानिंग के तहत आसिफ पहले नेहा को अपने साथ बदायूँ ले गया उसे गोली मार दी। इतना ही नहीं नेहा को मौत के घाट उतारने के बाद उसे अस्पताल ले गया, जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस पूछताछ में उसने हत्या का पूरा आरोप नेहा के भाई पर लगा दिया। उसने पुलिस से कहा कि नेहा का भाई रवि उनकी शादी से खुश नहीं था, इसलिए उसने अपनी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी।



