कोरोना की वजह से Nuclear Scientist शेखर बासु की मौत

0

Nuclear Scientistदेश के बहुत सारे रिसर्च और डेवलपमेंट के प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले शेखर बसु की कोविड-19 से मौत हो गई है। उनकी मौत गुरुवार को कोलकाता के अस्पताल में हुई। वह कुछ दिन पहले ही 20 सितंबर को 68 साल के हुए थे। 15 सितंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत और किडनी में परेशानी की वजह से अस्पताल में भर्ती किया गया था।

शेखर बसु ने बहुत सारे रिसर्च और डेवलपमेंट के प्रोग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। वह ऑटोमिक एनर्जी कमीशन के चेयरमैन भी रह चुके थे। भाभा ऑटोमिक रिसर्च सेंटर में वह डायरेक्टर पद पर भी नियुक्त हुए थे। ऑटोमिक एनर्जी डिपार्टमेंट में उन्होंने सचिव के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं।