आईपीएल 2020 के मुकाबलों में आज कोलकाता नाइटराइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों टीमों के बीच आतिशी बल्लेबाजी की जंग भी होगी, जिसमें पहले मैच में पराजय का सामना कर चुकी रोहित शर्मा की टीम जीत की राह पर लौटने को बेताब होगी। गौरतलब है कि मुंबई ने 2013 से कभी भी पहला मैच नहीं जीता है। इस बार भी पहले मैच में उसे पिछली उपविजेता चेन्नई सुपरकिंग्स ने हराया। मुंबई जहां जीत की राह पर लौटने की कवायद में होगी, वहीं केकेआर का इरादा जीत के साथ आगाज करने का रहेगा।मुंबई इंडियंस की टीम में जहां रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, कीरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुराह जैसे खिलाड़ी हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में सुनील नारेन, इयोन मोर्गेन, दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस और आंद्रे रसेल जैसे शानदार खिलाड़ी मौजूद हैं। ranjana pandey



