तेजस्वी को घर में ही घेरने की हो गई पूरी तैयारी, रामा सिंह का ‘प्रताप’ क्या रघुवंश की समाजवादी छवि का कर पाएगा मुकाबला

0

Bihar Rajadबिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजद को कई झटके मिल रहे हैं. लालू यादव के पुराने साथी और भरोसेमंद एक एक कर पार्टी को अलविदा कह रहे हैं. चुनाव के वक्त अब रघुवंश प्रसाद ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. राजद के पुराने धुरंधरों का पार्टी से जाना इस चुनाव में तेजस्वी के लिए चुनौतियों को बढ़ा सकता है. सवाल ये है क्या रामा सिंह का प्रताप रघुवंश की समाजवादी छवि का मुकाबला कर पाएगा.चुनाव का वक्त है. राजद चीफ लालू यादव जेल में हैं. ऐसे में तेजस्वी अपनी पार्टी के एकमात्र स्टार प्रचारक होंगे. उन्हें प्रदेश की सभी 243 सीटों के लिए रणनीति बनानी है. अमल कराना है. प्रचार करना है.  राजद प्रत्याशियों के साथ-साथ महागठबंधन के अन्य घटक दलों का भी ख्याल रखना है. ऐसे में भोला राय और पंछीलाल राय की जोड़ी उन्हें अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में ही घेर सकती है.  हल्ला तेज है कि दोनों में से किसी एक को जदयू का प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है.ranjana pandey