देश में बीते 24 घन्टे में कोरोना के 95,735 नए केस, मचा हाहाकार

0

Coronaनई दिल्ली:       देश में कोरोना के आंकड़े इतनी तेजी से भाग रहे हैं कि, उसे काबू कर पाना बेहद मुश्किल है। अब हर दिन आने वाले कोरोना आंकड़े डराने वाले हैं। वहीं, लगातार दूसरे दिन बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 95,735 नए मामले सामने आए हैं, इसके साथ ही भारत में कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 44 लाख के पार पहुँच चुंका है। देश में अब कोरोना के मामले बढ़कर 44,65,864 हो गए है। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में 1,172 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई है। इसके साथ ही भारत का कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 75062 हो गई है।
हालांकि, राहत की खबर यह है कि भारत में कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना के कुल 44,65,864 संक्रमितों में से 3471784 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 9,19,018 एक्टिव केस है। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the news mirchi के साथ,