झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए सीएम हेमंत सोरेन

0
26th Foundation Day celebrations

रांची: आज, 22 नवंबर 2026 को रांची (धुर्वा/कुटे) स्थित झारखंड विधानसभा परिसर में विधानसभा का 26वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया,जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर और कई कैबिनेट मंत्री व विधायक उपस्थित रहे।राज्य के कई राजनेताओं के हालिया निधन और शोक की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष शाम को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर समारोह को सादगी के साथ आयोजित किया गया।परंपरा के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, उत्कृष्ट विधानसभा कर्मियों को स्वर्गीय कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार, तथा राज्य के खिलाड़ियों और पूर्व सदस्यों को सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान विधानसभा की त्रैमासिक पत्रिका ‘उड़ान’ के 104वें अंक सहित अन्य पुस्तकों का विमोचन भी किया गया।

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को ‘मानवता और इंसानियत का मंदिर’ बताया और कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर से बड़ा कोई मंदिर नहीं हो सकता।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर में जाति, धर्म या उम्र के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता और सभी समान हैं। आज पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को स्वीकार करती है।सीएम ने जोर देकर कहा कि राज्य और देश की व्यवस्था को आगे बढ़ाना किसी एक व्यक्ति के बस की बात नहीं है। सत्ता पक्ष, विपक्ष, अध्यक्ष और विधानसभा की समितियों—सभी जनप्रतिनिधियों की साझा जिम्मेदारी से ही राज्य को नई दिशा मिलती है।उन्होंने पिछले 5-6 वर्षों में सरकार के कामकाज का जिक्र करते हुए कहा कि शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और अनियमितताओं के खिलाफ कार्रवाई जैसे क्षेत्रों में झारखंड ने ऐसी लकीर खींची है, जिसे देश उदाहरण के रूप में देख रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here