संथाली भाषा से MA की पढ़ाई शुरू करने की मांग,आंदोलनरत छात्रों को मरांडी ने आवश्यक पहल का दिया भरोसा

0
babulal marandi

रांची : झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने 21 नवंबर 2026 को गिरिडीह कॉलेज में संथाली भाषा से स्नातकोत्तर (MA) की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत छात्रों से मुलाकात की।छात्रों की मांगों और समस्याओं को सुना तथा उनकी मांगों के समर्थन में आवश्यक पहल का भरोसा दिया।रिपोर्ट के अनुसार, कॉलेज में 2019 से संथाली में स्नातक (UG) की पढ़ाई हो रही है, लेकिन 7 साल बाद भी पीजी (MA) की सुविधा नहीं है। छात्रों की तीन मुख्य मांगें हैं:गिरिडीह कॉलेज में संथाली विषय से एमए (PG) की पढ़ाई तत्काल शुरू हो।विषय के लिए स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति की जाए।संथाली विभाग के लिए अलग कक्षा और पुस्तकालय की व्यवस्था हो। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों की मांग को जायज बताते हुए इसे विनोबा भावे विश्वविद्यालय (VBU) के कुल सचिव तक पहुंचाने की बात कही है। इस आंदोलन को एनएसयूआई (NSUI) ने भी अपना समर्थन दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here