कांग्रेस ने किया अम्बा प्रसाद का समर्थन, कहा ‘सरकार को बदनाम करने वाले अधिकारियों को चिह्नित करने की आवश्यकता’

0
Keshav Mahato

रांची: झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद का सरकारी आवास खाली कराए जाने के मामले में उनका समर्थन किया है। उन्होंने इस प्रशासनिक कार्रवाई के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया है और कहा है कि उनकी वजह से सरकार की छवि खराब हो रही है।उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि सरकार को बदनाम करने के उद्देश्य से अधिकारियों ने यह गलत फैसला लिया है और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। कांग्रेस नेता जगदीश साहू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी इस कदम पर नाराजगी जताई है। उनका आरोप है कि जब कई अन्य पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री अब भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं, तो केवल एक ओबीसी नेता को निशाना बनाना पक्षपातपूर्ण है।झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने सरकार और भवन निर्माण विभाग का बचाव किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आवास एक आईपीएस अधिकारी को आवंटित किया गया है, इसलिए विभाग ने नियमों के तहत इसे खाली कराया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब सभी पूर्व विधायकों के सरकारी आवास खाली कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here