रांची: दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली में शामिल होने के लिए झारखंड के राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं का दिल्ली जाना जारी है।झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में राज्य के सभी जिलों से करीब 12,000 से 15,000 कार्यकर्ताओं को बस, ट्रेन और हवाई मार्ग के जरिए दिल्ली भेजने की तैयारी की गई है, जिनमें से कई जत्थे रवाना हो चुके हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता बंधु तिर्की और मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रांची से बसों को हरी झंडी दिखाई।झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अविनाश कुमार और सुरक्षा अधिकारियों के साथ विशेष विमान से रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं।



