सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ (चांडिल) स्थित भादूडीह फुटबॉल मैदान में आजसू पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरेलाल महतो अपने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।इस मिलन समारोह में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं मधु कोड़ा, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान, रांची पूर्वी जिला अध्यक्ष विनय महतो धीरज, आदित्यपुर के मेयर संजय सरदार सहित सोनाराम बोदरा, मनोज महतो एवं मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।




