रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और उन्हें रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल (Hill View Hospital) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।मां की गंभीर स्थिति की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रस्तावित कैबिनेट बैठक और अन्य सभी निर्धारित कार्यक्रम तुरंत स्थगित कर दिए।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत हिल व्यू अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी ली।




