चा*कू लगने के बावजूद दिखाया अदम्य साहस,झारखण्ड सीएम और इजराइल पीएम ने भारतीय पायलट की बहादुरी को सराहा

0
hemant soren

रांची : भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस की चर्चा देशभर में हो रही है।इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई की उड़ान (FZ1073) के दौरान असाधारण बहादुरी दिखाने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को एक ‘सच्चा हीरो’ करार दिया.झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने भी सराहना की है.

इज़राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने एक्स पर लिखा, “भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम।चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने मुकाबला किया, विरोध किया, कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने में मदद की — जिससे हवा में एक बड़ी दुर्घटना टल गई।उन्होंने 174 लोगों की जान बचाई, जिनमें इज़राइली नागरिक और अन्य देशों के लोग शामिल थे।मैं कैप्टन मच्छर के जल्द और पूरी तरह ठीक होने की कामना करता हूँ।वह एक सच्चे हीरो हैं।”

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा,”फ्लाईदुबई की उड़ान में सवार यात्रियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय देने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर के अदम्य साहस को नमन करता हूँ।गंभीर परिस्थितियों में उन्होंने जिस जिम्मेदारी और बहादुरी के साथ अपना कर्तव्य निभाया, वह देश के लिए गर्व की बात है। उनका यह साहस और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायी है।मरांग बुरु से कैप्टन स्मित माछर के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

बता दें कि, बुधवार, 30 सितंबर 2026 को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में कथित तौर पर ओमान मूल के सह-पायलट ने कॉकपिट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित माछर पर चाकू से हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन ने कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। केबिन क्रू और यात्रियों ने हमलावर को काबू कर लिया। इससे 170 से अधिक यात्रियों की जान बच गई ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here