हजारीबाग: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने आज 21 सितम्बर 2026 को हजारीबाग परिसदन में प्रेसवार्ता की.आदित्य साहू ने कहा, झारखंड में सेस लगाने से कोयला महंगा हो गया है, इसलिए यहां के पावर प्लांट और उद्योगपति छत्तीसगढ़-उड़ीसा से सस्ता कोयला खरीद रहे हैं। इससे झारखंड के राजस्व को नुकसान हो रहा है और चोरी के कोयले को बढ़ावा मिल रहा है।हेमंत सरकार को राज्य के खजाने की नहीं, अपनी जेब भरने की चिंता है। MMDR कानून का विरोध देश के किसी भी राज्य में नहीं हो रहा है, चाहे कर्नाटक हो, केरल हो, हिमाचल हो – जहाँ कांग्रेस की सरकार है वहाँ भी विरोध नहीं हो रहा।लेकिन झारखंड में इसका विरोध हो रहा है, क्योंकि इस कानून के आने से कोयला चोरी बंद हो गई है। पहले हजारों ट्रक रोज अवैध तरीके से कोयला खोद कर निकालते थे और काली कमाई से तिजोरियां भरते थे, अब वो धंधा बंद हो रहा है, इसलिए इन लोगों के पेट में दर्द हो रहा है।मौके पर प्रदीप प्रसाद ( हजारीबाग सदर विधायक) और विवेकानंद सिंह (भाजपा हजारीबाग जिला अध्यक्ष ) मौजूद रहे.




