0

झारखंड सरकार ने आयुष्मान भारत और अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया और गंभीर एनीमिया के मरीजों के लिए एक बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है। अब राज्य के इन मरीजों को सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ योजना के अंतर्गत सूचीबद्ध (empanelled) निजी अस्पतालों में भी मुफ्त में खून चढ़ाने (ब्लड ट्रांसफ्यूजन) की सुविधा मिलेगी। एक निर्धारित पैकेज के माध्यम से मरीज अब अपने ही जिले या नजदीकी सूचीबद्ध निजी अस्पताल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन करवा सकेंगे.नियमित अंतराल पर खून चढ़वाने वाले मरीजों को अब इलाज के लिए दूर स्थित बड़े सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, जिससे उनके आने-जाने के समय और पैसों की बड़ी बचत होगी.निजी अस्पतालों को इस दायरे में लाने से उपचार की पहुंच और बेहतर होगी, खासकर ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों के लिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here