रांची:विधायक कल्पना सोरेन ने झामुमो के मजबूत स्तंभ एवं राज्य सरकार में पूर्व मंत्री रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादशकर्म में शामिल होकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कहा कि सोनू भैया का असमय निधन सभी के लिए गहरी व्यक्तिगत और अपूरणीय क्षति है। उनका स्नेह, अपनापन और साथ हमेशा स्मृतियों में जीवंत रहेगा।उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने और भाभीजी सहित पूरे शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




