रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी मां रूपी सोरेन का इलाज और रूटीन चेकअप कराने के बाद हैदराबाद से रांची लौट आए हैं।मुख्यमंत्री सोरेन छह दिन पहले अपनी मां के स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक उपचार के लिए एक विशेष विमान से हैदराबाद रवाना हुए थे।इस दौरे पर उनकी पत्नी कल्पना सोरेन, बहन अंजली सोरेन और परिवार के अन्य सदस्यों सहित लगभग 10 लोग उनके साथ गए थे।




