रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने आज गिरिडीह विधायक एवं झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य सोनू के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।इस दौरान आदित्य साहू ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।उन्होंने कहा कि यह परिवार के लिए अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक समय है। इस कठिन घड़ी में वे शोकाकुल परिवार के साथ खड़े हैं।




