रांची समाहरणालय में छात्राओं ने बांधी राखी, डीसी ने दिया शिक्षा को सशक्त बनाने का संदेश

0
ranchi dc manjunath bhajantri

रांची। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर समाहरणालय ब्लॉक-ए के प्रांगण में गवर्नमेंट मिडिल स्कूल नवीन आरक्षी, रांची-1 की छात्राओं ने रांची के उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री समेत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को हस्तनिर्मित राखी बांधी।डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने छात्राओं से आत्मीयता के साथ राखी बंधवाई और उनसे व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस अवसर पर डीसी ने छात्राओं को उपहार स्वरूप पढ़ाई के लिए स्टेशनरी किट भी भेंट की। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन की ओर से जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक बच्चा बिना किसी बाधा के गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सके।रक्षाबंधन के इस विशेष अवसर पर छात्राओं ने समाहरणालय में कार्यरत जिला स्तरीय पदाधिकारियों को भी राखी बांधी। इससे प्रशासनिक परिसर में पर्व की खुशियां और भाई-बहन के स्नेह का भाव देखने को मिला।कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक, रांची श्री बादल राज एवं संबंधित विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here