धनबाद, झारखंड: धनबाद के बरवाअड्डा थाने के प्रभारी रवि कुमार और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच कथित गाली-गलौज का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले पर जयराम महतो ने कहा है कि वे बागी विधायक हैं… डरने वाले नहीं सच और जनता के अधिकार की लड़ाई आख़िरी दम तक जारी रहेगी।
JLKM विधायक जयराम महतो ने वायरल ऑडियो पर मिडिया में प्रतिक्रिया दी उन्होंने कहना है कि 20 तारीख से घटना शुरू हुआ है, 20 तारीख को लगभग 11 बजे 30-40 की संख्या में पीर्टान हरलाडी के नौजवान, मेरे भाई कह सकते हैं, वो आए, हमसे मिले और रोने लगे, दादा क्या करें, आत्म हत्या कर लें.इसके बाद जयराम महतो ने स्थानीय थाना प्रभारी (SHO) को फोन लगाया.थाना प्रभारी के साथ करीब 11 मिनट तक हुई बातचीत के चुनिंदा हिस्सों को काट-छांटकर वायरल किया गया.JBKSS नेता जयराम महतो ने पुलिस और सिस्टम पर सवाल उठाते हुए 2 घंटे की अनकट फुटेज की मांग की है। उन्होंने कहा थाने में केवल मारपीट का कारण पूछने गए थे। पुलिस वसूली का हिस्सा स्थानीय नेताओं तक जाता है। युवाओं और मीडिया को अवैध वसूली का पर्दाफाश करने की खुली चुनौती दी।
ऑडियो में विधायक जयराम महतो थाना प्रभारी के साथ बेहद सख्त लहजे में, गुस्से में और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए बात कर रहे हैं.यह बातचीत मूल रूप से एक व्हाट्सएप कॉल पर हुई थी, जिसे थाना प्रभारी द्वारा दूसरे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके रिकॉर्ड किया गया और बाद में यह इंटरनेट पर लीक हो गया. यह विवाद तब शुरू हुआ जब जयराम महतो और एक मुखिया प्रतिनिधि के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था, जो थाने तक पहुंच गया था. पुलिस का आरोप है कि विधायक अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंचे, जहां हंगामा हुआ और सरकारी काम में बाधा डाली गई. मामले में विधायक समेत 10 नामजद और 40-50 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज की गई है। थाना प्रभारी की शिकायत पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, धमकी देने और अभद्र भाषा का प्रयोग करने के आरोपों के तहत यह मामला दर्ज किया है।




