फीस और सिलेबस के विरोध

0

रांची के धुर्वा स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर-2 की छात्रा सिद्धि सिंह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर न्याय की मांग की थी, मामले में जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है। छात्रा ने आरोप लगाया था कि जबरन बढ़ाई जा रही फीस और सिलेबस की शिकायत सिद्धि के पिता द्वारा उपायुक्त रांची और स्कूल से किया गया। बदले में करीब चार महीना बीत जाने के बाद भी स्कूल ने सिद्धि एडमिशन नहीं लिया।छात्रा के अनुसार, वह कई महीनों तक बकाया फीस जमा करने के लिए स्कूल के चक्कर लगाती रही, लेकिन समाधान नहीं हुआ। उसने मामले की शिकायत उपायुक्त रांची, जिला शिक्षा विभाग और सीबीएसई समेत अन्य संबंधित अधिकारियों से की थी।लेकिन किसी ने भी सिद्धि का साथ नहीं दिया, जबकि सिद्धि द्वारा DC रांची, DSE रांची, CBSE रांची के ही आदेशों का पालन किया जा रहा था।

मामले की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने मामले पर एक्शन लिया, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सिद्धि सिंह का नामांकन स्वामी विवेकानंद स्कूल में करा दिया गया है। साथ ही, पूर्व के बकाया शुल्क के भुगतान के लिए उसके पिता कमलेश सिंह को स्कूल प्रबंधन की ओर से पर्याप्त समय दिया गया है। छात्रा की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए भी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।जिला शिक्षा अधीक्षक ने विवेकानंद विद्या मंदिर के प्राचार्य को निर्देश दिया है कि अभिभावक से समन्वय स्थापित कर शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के तहत छात्रा की कक्षा में उपस्थिति और नामांकन अविलंब सुनिश्चित किया जाए। बकाया शुल्क के मामले की जांच जिला शिक्षा अधीक्षक स्वयं करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here