राजकीय श्रावणी मेला:मेला क्षेत्र का निरिक्षण कर डीसी-एसपी ने जारी किए दिशा-निर्देश

0
deoghar dc

देवघर:आज दिनांक 27.07.2026 को राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर देवघर उपायुक्त (डीसी) सौरभ कुमार भुवानिया और पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर एवं अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में रूट लाइनिंग एवं बल प्रतिनियुक्ति का स्थल निरीक्षण किया गया।श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आज बाबा मंदिर प्रांगण, शिवगंगा सहित खिजुरिया, रांगा मोड़, दर्शनिया मोड़, नेहरू पार्क, बीएड कॉलेज और बरमसिया नंदन पहाड़ रूटलाइन का सघन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन, यातायात व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, आपातकालीन सेवाओं तथा विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।जिला प्रशासन देवघर आने वाले सभी शिवभक्तों के सुलभ और सुरक्षित दर्शन के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा गया है कि श्रद्धालुओं की आस्था और सुविधा सर्वोपरि है, तैयारियों में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here