जमशेदपुर: जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) की.भाजपा ने इस हत्याकांड के विरोध में 3 जुलाई 2026 को जमशेदपुर बंद रखने का ऐलान किया है। साथ ही कहा है कि ध्वस्त कानून-व्यवस्था के खिलाफ कल जुलूस निकाला जाएगा.आदित्य साहू ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि झारखंड में इस समय “अपराधियों की सरकार” चल रही है।मामले की त्वरित सुनवाई के लिए केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए ताकि दोषियों को जल्द सजा मिल सके।
झामुमो ने साधा निशाना : जमशेदपुर के डबल डाउन बार में दो युवाओं की निर्मम हत्या कर दी गई। और बार का मालिक?भाजपा का व्यवसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक नीरज सिंह!उसके पाले हुए गुंडों ने उन युवाओं को निशाना बनाया, जो महिलाओं से छेड़खानी का साहसपूर्वक विरोध कर रहे थे। पुलिस उन महिलाओं को सुरक्षित घर पहुंचा रही थी, तभी ये हमला हुआ।ये आपकी सोची-समझी साजिश है BJP!हेमंत सरकार ने तुरंत एक्शन लिया— बार सील, लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड, 2 जिलों के SP लाइन हाजिर। मुख्यमंत्री खुद पल-पल मॉनिटर कर रहे हैं।आप इत्मीनान कर लें – आपका कोई संरक्षित अपराधी नहीं बचेगा।लेकिन पहले कुछ सवाल आपसे: BJP नीरज सिंह जैसे कितने अपराधियों को कितने सालों से संरक्षण दे रही है?नीरज सिंह समेत 11 पर FIR दर्ज है, फिर भी “पार्टी लाइन” बचाने की कोशिश क्यों?आप क्यों नीरज सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की मांग नहीं कर रहे?अपने पाले हुए गुंडे को बचाने के चक्कर में कितना और खून बहाना चाहते हो?जनता सब देख रही है।




