रांची, झारखंड: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 12वीं की छात्रा अवनी केजरीवाल ने पुनर्मूल्यांकन (री-इवैल्यूएशन) के बाद 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। इसी के साथ वे CBSE 12वीं कॉमर्स की नेशनल टॉपर बन गई हैं. अवनी ने बताया कि प्रारंभिक परिणाम में उनके अंग्रेजी विषय में 19 अंक और बिजनेस स्टडीज़ में 5 अंक कम आए थे। अंग्रेजी उनका पसंदीदा और सबसे मजबूत विषय होने के कारण उन्हें प्राप्त अंकों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया।अवनी के अनुसार, “अभी सब बहुत खुश हैं। हमें 500 अंकों की उम्मीद नहीं थी, लेकिन परिवार और शिक्षक सभी बेहद खुश हैं। अंग्रेजी में मेरे 19 अंक कट गए थे, जिसकी मुझे उम्मीद नहीं थी। अंग्रेजी मेरा पसंदीदा और सबसे मजबूत विषय था, इसलिए मैंने री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन किया था। बिजनेस स्टडीज़ में भी 5 अंक कम मिले थे। मुझे पहले ही तीन विषयों में 100 में से 100 अंक मिल चुके थे। अब मेरा कुल स्कोर 24 अंक बढ़ गया है।”




