रांची। फादर्स डे के अवसर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता और झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता शिबू सोरेन को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उन्हें संघर्ष, साहस, संकल्प और संस्कार की पाठशाला बताया।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में कहा कि पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन जीने का सबसे बड़ा ज्ञान देने वाले मार्गदर्शक होते हैं। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने हमेशा सिखाया कि लोगों का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत है और राज्य तथा लोगों के अधिकारों के लिए हर परिस्थिति में डटकर खड़ा रहना ही सच्ची जनसेवा है। हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके संघर्ष, त्याग, विचारों और आशीर्वाद से ही उन्हें जनसेवा का मार्ग मिला है।
वहीं, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने भी सोशल मीडिया मंच एक्स पर शिबू सोरेन के साथ अपनी तस्वीर तथा अपने माता-पिता के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा कि पिता केवल परिवार के मुखिया नहीं होते, बल्कि वह विश्वास होते हैं जो हर कठिन राह को आसान बना देता है। जीवन की चुनौतियों में उनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।कल्पना सोरेन ने फादर्स डे के अवसर पर सभी पिताओं को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार देते हुए कहा कि समाज और परिवार के प्रति उनका योगदान अनमोल है।




