अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर झारखण्ड में राज्यपाल,मंत्रियों-विधायको ने किया योगा

0
irfan ansari

रांची। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को झारखंड के सभी जिलों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राज्यभर में लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।योग दिवस के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों में सरकारी, सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर योग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

राजधानी रांची स्थित लोक भवन के बिरसा मंडप में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार ने लोक भवन परिवार के सदस्यों एवं आमंत्रित स्कूली बच्चों के साथ योग किया। इस अवसर पर उन्होंने योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन की आधारशिला बताया।

वहीं, मोराबादी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मंत्री इरफान अंसारी, विधायक सी.पी. सिंह, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलेश, स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, एनएचएम मिशन निदेशक सचिन प्रकाश झा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, हजारीबाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा आयोजित भव्य योग शिविर में सांसद मनीष जायसवाल ने भाग लिया। उन्होंने युवाओं से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here