नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन इस समय बेहद तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कर दिया है कि वे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर से नहीं हटेंगे।इंस्टाग्राम लाइव और वीडियो शेयर करते हुए अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए आ रही है।उन्होंने देश के सभी राज्यों के युवाओं और छात्रों से शांतिपूर्ण ढंग से ‘जेल भरो आंदोलन’ शुरू करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यदि गिरफ्तारियां होती हैं, तो वह गिरफ्तारी देने वाले पहले व्यक्ति होंगे।दिल्ली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि CJP को केवल शाम 5:00 बजे तक ही प्रदर्शन की अनुमति दी गई थी। समय सीमा समाप्त होने के बाद पुलिस ने लाउडस्पीकर से प्रदर्शनकारियों को तुरंत जंतर-मंतर खाली करने की चेतावनी दी है।पुलिस ने प्रदर्शन की अवधि बढ़ाने की CJP की मांग को खारिज कर दिया है। मौके पर टकराव की स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) की भारी तैनाती की गई है।




