पेपर लीक,बेरोज़गारी के खिलाफ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान की घोषणा,17 जून से शुरू

0
rahul gandhi

नई दिल्ली। देशभर में पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं और बढ़ती बेरोज़गारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने राष्ट्रव्यापी अभियान के पहले चरण की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि यह अभियान छात्रों, प्रतियोगी परीक्षार्थियों, युवा संगठनों और विभिन्न भर्ती एवं परीक्षा घोटालों से प्रभावित युवाओं की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास है।इस अभियान के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi देश के विभिन्न शहरों में विशाल छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। घोषित कार्यक्रम के अनुसार 17 जून को कोटा, 10 जुलाई को इलाहाबाद, 11 जुलाई को पटना और 14 जुलाई को दिल्ली में छात्र सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं ने लाखों युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है। पार्टी का कहना है कि युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्यायपूर्ण व्यवस्था दिलाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है।पार्टी नेताओं के अनुसार, इन सम्मेलनों के माध्यम से युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा और सरकार से जवाबदेही की मांग की जाएगी। कांग्रेस ने कहा है कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा रोजगार और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here