रांची:मांडर में सामूहिक दु*ष्कर्म,8 घंटे के भीतर 9 गिरफ्तार

0
Gang-rape

रांची: मांडर थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में रांची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायत दर्ज होने के महज 8 घंटे के भीतर छापेमारी कर एक नाबालिग सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 6 जून की शाम ग्राम करगे निवासी पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर अपने साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धर दबोचा गया।

क्या है पूरा मामला?

शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कुछ युवक पहुंचे और उसे जबरन उठाकर ले गए. इसके बाद नदी किनारे ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसे शनिवार सुबह छोड़ा, जिसके बाद वह किसी तरह घर पहुंची. इसके बाद पीड़िता के पिता उसे लेकर थाना पहुंचे.पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में कहा कि वह पिछले दो साल से एक युवक के साथ लिव-इन में रह रही थी. डेढ़ माह पहले उक्त युवक काम के सिलसिले में केरल चला गया. उसके बाद से वह उसी युवक के घर में रह रही थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here