”गठबंधन दोनों सीटें जीतेगा” भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने की सीएम सोरेन से मुलाक़ात

0
hemant soren

रांची : झारखंड में सत्तारूढ़ ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन दोनों राज्यसभा सीटें जीतने के लिए पूरी तरह आश्वस्त है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और अजय शर्मा ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की है.कांग्रेस ने गठबंधन के भीतर सीटों को लेकर उपजे असंतोष को दूर करने के लिए आज पर्यवेक्षक भूपेश बघेल (छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री) और अजय शर्मा को रांची भेजा.मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय शर्मा ने मीडिया से बातचीत में मजबूती से कहा, “गठबंधन दोनों सीटें जीतेगा।”

मालूम हो कि, झारखंड की जिन दो राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें से एक भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल समाप्त होने और दूसरी झामुमो (JMM) के दिग्गज नेता शिबू सोरेन के निधन के बाद खाली हुई है.कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए प्रणव झा को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जबकि झामुमो (JMM) ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है.चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 8 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here