सीएम सोरेन: लोकतंत्र को हिंसा नहीं, संवाद और सम्मान मजबूत बनाते हैं

0
cm hemant soren

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन हिंसा और हमलों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध का जवाब तर्क, संवाद और जनमत के माध्यम से दिया जाना चाहिए, न कि डर और बल प्रयोग से।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूँ तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग करता हूँ।लोकतंत्र को हिंसा नहीं, संवाद और सम्मान मजबूत बनाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here