हजारीबाग: अवैध शराब की सेप्टिक टैंक में रखने पर बनी जहरीली गैस 3 की मौत,एक गंभीर

0
pradip prasad

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा अंतर्गत कटकमदाग थाना क्षेत्र के ग्राम कूद में अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों माता चमेली देवी, पुत्र रवि साव एवं मदन साव की असामयिक मृत्यु हो गई। वहीं परिवार के मुखिया आनंद साव गंभीर रूप से अस्वस्थ हैं और उनका उपचार शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही सदर अस्पताल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से विधायक प्रदीप प्रसाद ने मुलाकात की तथा पोस्टमार्टम प्रक्रिया में हो रही विलंब को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक पहल की।सांसद मनीष जयसवाल ने कहा है कि मामले में मेरे निर्देश पर हमारे प्रतिनिधि लगातार पीड़ित परिवार के साथ बने हुए हैं। अस्पताल में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है तथा घायल व्यक्ति के समुचित इलाज में किसी प्रकार की कोई कोताही न हो, यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है।यह घटना अत्यंत पीड़ादायक एवं स्तब्ध कर देने वाली है। प्रशासन एवं पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अर्द्धनिर्मित सेप्टिक टैंक में कथित तौर पर अवैध महुआ शराब रखी जाती थी। लंबे समय तक शराब जमा रहने के कारण टैंक के भीतर जहरीली गैस बन गई थी। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात सबसे पहले चमेली देवी शराब निकालने के लिए टैंक में उतरी थीं। जहरीली गैस के संपर्क में आते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।चमेली देवी को बचाने के लिए उनका बेटा रवि साव और चाचा मदन साव टैंक में उतरे, लेकिन वे भी जहरीली गैस की चपेट में आ गए और दोनों की जान चली गई। वहीं तीनों को बचाने की कोशिश में आनंद साव गंभीर रूप से घायल हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here