रांची/मुंबई: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की नेता और गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपनी महाराष्ट्र यात्रा के दौरान मुंबई स्थित विश्व प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह और महालक्ष्मी मंदिर का दौरा किया। उन्होंने इन दोनों धार्मिक स्थलों पर जाकर सभी लोगों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।कल्पना मुर्मू सोरेन ने एक्स पर लिखा,”कामना पूरक, विश्व प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह एवं महालक्ष्मी मंदिर में प्रार्थना कर सभी लोगों के सुख, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की।”




