कल्पना सोरेन: मुंबई की तर्ज पर झारखंड में भी कामकाजी महिलाओं और छात्राओं के लिए सस्ते हॉस्टलों की अत्यंत आवश्यकता

0
kalpana soren

रांची/ मुंबई : झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की सभापति और गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन मई 2026 में समिति के सदस्यों के साथ महाराष्ट्र के ‘एक्सपोजर विजिट’ (अध्ययन यात्रा) पर हैं।महाराष्ट्र दौरे के दौरान विधायक कल्पना सोरेन ने मुंबई में कार्यरत महिलाओं एवं घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रही छात्राओं के लिए सरकार के सहयोग से संचालित महिला हॉस्टलों को देखने और उनके संचालन तंत्र को समझा। उन्होंने बताया, यह अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा।बढ़ती महंगाई, सुरक्षित आवास की चुनौती और परिवार से दूर रहने की परिस्थितियों के बीच ऐसे हॉस्टल हजारों महिलाओं और छात्राओं के लिए संबल का कार्य कर रहे हैं। मुंबई में इस दिशा में पिछले कुछ वर्षों में कई सकारात्मक और प्रभावी पहल देखने को मिली हैं।
कल्पना सोरेन ने कहा है कि,वास्तव में झारखंड जैसे राज्यों में भी ऐसी व्यवस्थाओं की अत्यंत आवश्यकता है, विशेषकर उन बेटियों और महिलाओं के लिए जो उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं या रोजगार के उद्देश्य से अपने घरों से दूर रहती हैं।यदि सरकार, सामाजिक संस्थाएं एवं उद्योग समूह मिलकर सुरक्षित, सस्ती और सुव्यवस्थित महिला हॉस्टलों का नेटवर्क विकसित करें, तो यह महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here