गिरिडीह: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को को टैग करते हुए गिरिडीह डीसी ने एक्स पर बताया है कि जिले के सभी संबंधित टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों/कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड एवं संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कार्य किया जा रहा है। जिनका वेरिफिकेशन पूर्ण हो चुका है, उनका वेतन भुगतान आगामी दो दिनों के भीतर जारी कर दिया जाएगा। शेष मामलों का भी प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि सभी को शीघ्र भुगतान हो सके।
बता दें कि आज बाबूलाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन को टैग करते हुए तंज कसा था कि ”ये कैसी सरकार चला रहे हैं आप?” साथ ही गिरिडीह डीसी को मामले का संज्ञान लेकर सभी शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करने बोला था.बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा,”समाज में शिक्षा का दीप जलाने वाले शिक्षकों का वेतन बकाया और ट्रेजरी घोटाला करने वाले विभागों में नियमित भुगतान… @HemantSorenJMM जी, ये कैसी सरकार चला रहे हैं आप?गिरिडीह जिले में टीजीटी एवं पीजीटी शिक्षकों तथा कर्मचारियों को पिछले दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। लगभग 1029 टीजीटी एवं 300 पीजीटी शिक्षक-कर्मचारी और उनके परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं।मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक लंबित रहने से शिक्षकों के सामने परिवार चलाने, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी खर्च पूरे करने में भारी कठिनाइयां खड़ी हो गई हैं।@GiridihDC मामले का संज्ञान लेकर सभी शिक्षकों का नियमित वेतन भुगतान सुनिश्चित करें।”




