हजारीबाग: NTA में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है,NEET पेपर लीक मामले के बाद दो संयुक्त निदेशक और दो संयुक्त सचिव की नई नियुक्तियां की गई हैं.झारखंड के हजारीबाग जिले के आईआरएस आकाश जैन को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) में संयुक्त निदेशक (जॉइंट डायरेक्टर) बनाया गया है.अब देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET के आयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी.आकाश जैन ने अपनी 10वीं की पढ़ाई सत जेवियर स्कूल हजारीबाग से पूरी की.वर्ष 2013 में उन्होंने यूपीएससी परीक्षा पास कर प्रशासनिक सेवा में अपनी पहचान बनाई थी. उनका घर शहर के झंडा चौक के पास है.




