रांची के छोटा तालाब के पास 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आने से मो.समीर की मौत हो गई। 25 अप्रैल को शादी हुई थी। परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है, मुआवजे में नौकरी की मांग की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को जब समीर छत पर गया, तभी छत पर गुजर रहे बिजली की तार की चपेट में आ गया। मोहल्ले वालों में आक्रोश है क्योंकि इसकी कई बार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया।




