रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक, जिसकी अध्यक्षता हेमन्त सोरेन ने की, में भोजपुरी , मगही और अंगिका को क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल नहीं किया गया। बैठक में कुल 15 प्रस्ताव पारित हुए।झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET-2026) की नई नियमावली में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषाओं को क्षेत्रीय भाषा की सूची से बाहर कर दिया गया है। कैबिनेट की पिछली बैठक में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और राधाकृष्ण किशोर ने इन भाषाओं को शामिल करने का मुद्दा उठाया था.इस बार भी कैबिनेट ने इन भाषाओं को शामिल किए बिना ही नियमावली को पारित कर दिया है. बैठक के दौरान मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने इन भाषाओं को क्षेत्रीय सूची में शामिल करने का मुद्दा उठाया, जिस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट किया कि अन्य भाषाओं को शामिल करने के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया जाएगा. यह समिति सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा.
झारखंड कैबिनेट के प्रमुख फैसले:
- कोर्ट आदेशों के आधार पर दैनिक वेतनभोगी अवधि जोड़कर कई कर्मियों को पेंशन की मंजूरी।
- रांची में दो बड़े फ्लाईओवर/एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट्स (कुल सैकड़ों करोड़ रुपये) को स्वीकृति।झारखंड सरकार ने रांची के अरगोड़ा चौक से हरमू होते हुए डिबडीह ब्रिज तक 3.804 किमी लंबे एलिवेटेड रोड/फ्लाईओवर के निर्माण के लिए लगभग ₹469.62 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।रांची में करमटोली से साइंस सिटी तक 3.216 किमी लंबे फ्लाईओवर (सर्विस रोड सहित) के निर्माण के लिए करीब ₹351.14 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी है।
- State School Standard Authority के गठन को मंजूरी।झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2026 की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
- मुख्यमंत्री ग्राम सड़क व सेतु योजना के तहत सड़क-पुल निर्माण स्वीकृत।
- GEC पलामू में Innovation & Incubation Centre और CoEs की स्थापना को मंजूरी।
- कुछ दैनिक वेतनभोगी कर्मियों के सेवा नियमितीकरण को स्वीकृति।
- शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2026 को मंजूरी।
- गढ़वा के “श्री बंशीधर नगर” का नाम संशोधित कर “श्री बंशीधर नगर उंटारी” किया गया।
- Google LLC के साथ AI Innovation के लिए MoU की स्वीकृति।
- चयनित छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति देने का निर्णय।




