लोहरदगा में एक मां और उसके चार बच्चों की दयनीय स्थिति को उजागर करने वाली तस्वीर वायरल होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने जिले के डीसी को उनकी मदद करने को कहा था जिसके बाद लोहरदगा डीसी ने एक्स पर सीएम को सूचना दी है कि,उक्त मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए निदेशानुसार पीड़ित परिवार को अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की टीम द्वारा रेस्क्यू कर लिया गया है।उचित चिकित्सीय सहायता हेतु इनको सदर हॉस्पिटल में भर्ती कर ईलाज कराया जा रहा है।साथ ही जिला समाज कल्याण पदाधिकारी और सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा इनको सरकार के द्वारा दी जाने वाली हर संभव सहायता योजना से आच्छादित करने की कार्रवाई की जा रही है।डीसी की सूचना पर सीएम ने सराहा, एक्स पर सीएम हेमंत सोरेन ने लिखा, “अच्छा कार्य। आगे परिवार को रहने के लिए उचित जगह मुहैया करायें। बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें और साथ ही परिवार को सभी सरकारी योजनाओं से अविलंब जोड़ें। साथ ही मैं चैरिटेबल ट्रस्ट जैसे की @tatatrusts परिवार की मदद के लिए आगे आएं।”




